युवा संसद Youth Parliament कैसे आयोजित करें सम्पूर्ण जानकारी
बेहद सरल रूप में...
संसद सदन की संपूर्ण कार्यवाही — पूर्ण संचालन
भाग–1 : सदन की शुरुआत
Marshal / संसदीय परिचारक
अध्यक्ष के सदन में प्रवेश
की घोषणा
“माननीय सदस्यों, कृपया ध्यान दें।
माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया सदन में पधार रहे हैं।
सभी माननीय संसदीय सदस्यों
से अनुरोध है कि कृपया अपने-अपने स्थान पर खड़े हों और माननीय अध्यक्ष का अभिवादन
करें।”
अध्यक्ष अपने आसन पर
पहुँचकर बैठेंगे। इसके बाद:
Marshal
“माननीय अध्यक्ष महोदय/महोदया ने अपना आसन ग्रहण
कर लिया है। सभी माननीय सदस्य कृपया अपने-अपने स्थान ग्रहण करें।”
इसके बाद अध्यक्ष बोलेंगे:
“माननीय सदस्यों, कृपया अपने-अपने स्थान ग्रहण करें। सदन की
कार्यवाही प्रारंभ की जाती है।”
यानी क्रम होगा:
Marshal → अध्यक्ष के
आगमन की घोषणा
↓
सभी सदस्य खड़े
↓
अध्यक्ष आसन ग्रहण करते हैं
↓
Marshal → सदस्यों को बैठने का निर्देश
↓
अध्यक्ष → सदन की कार्यवाही प्रारंभ करते हैं
भाग–2 : वंदे मातरम
सभी प्रतिभागी अपने स्थान
पर खड़े होंगे।
मार्शल/घोषक/संचालक:
“सभी से अनुरोध है कि कृपया
अपने स्थान पर खड़े हों। वंदे मातरम (विडियो चलेगा) प्रस्तुत किया जाएगा।”
वंदे मातरम के बाद सभी
अपने स्थान पर बैठेंगे।
भाग–3 :
अध्यक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही प्रारंभ
अध्यक्ष:
“माननीय सदस्यों,
सदन की कार्यवाही प्रारंभ की जाती है।”
“आज का यह युवा संसद सत्र
लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, सार्थक संवाद की भावना के साथ आयोजित किया जा
रहा है।”
“मैं सभी माननीय सदस्यों से
अपेक्षा करता/करती हूँ कि वे सदन की गरिमा बनाए रखेंगे, अध्यक्ष के निर्देशों का
पालन करेंगे तथा अपने विचार तथा तथ्य मर्यादित भाषा में प्रस्तुत करेंगे।”
“किसी भी सदस्य को अध्यक्ष
की अनुमति के बिना सदन को संबोधित करने की अनुमति नहीं होगी।”
“कोई भी सदस्य व्यक्तिगत
टिप्पणी, अभद्र भाषा अथवा असंसदीय शब्दों का प्रयोग नहीं करेगा।”
“सभी सदस्य निर्धारित
समय-सीमा का पालन करेंगे।”
“अब मैं माननीय सचिव से
अनुरोध करता/करती हूँ कि वे आज की कार्यसूची सदन के समक्ष प्रस्तुत करें।”
भाग–4 :
सचिव द्वारा Agenda प्रस्तुत करना
सचिव:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, आज की कार्यसूची निम्नलिखित है—”
प्रथम: प्रश्नकाल।
द्वितीय:
India’s Examination Crisis: Who is Responsible for Repeated Paper Leaks and
Exam Irregularities?
तृतीय:
From Independence to Viksit Bharat 2047 के विभिन्न आयामों पर चर्चा।
चतुर्थ:
Artificial Intelligence (Responsible Development & Regulation) Bill,
2026 पर चर्चा एवं विधायी प्रक्रिया।
पंचम:
विधेयक पर
मतदान।
षष्ठ:
धन्यवाद
प्रस्ताव एवं सदन का समापन।
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, आज की कार्यसूची प्रस्तुत है।”
भाग–5 :
अध्यक्ष की अनुमति
अध्यक्ष:
“धन्यवाद।”
“सदन की कार्यवाही निर्धारित
कार्यसूची के अनुसार आगे बढ़ाई जाती है।”
“अब प्रश्नकाल प्रारंभ किया
जाता है।”
भाग–6 :
प्रश्नकाल
अध्यक्ष:
“प्रश्नकाल प्रारंभ किया
जाता है।”
“मैं माननीय सदस्य
श्री/सुश्री ________ को प्रश्न पूछने की अनुमति देता/देती हूँ।”
सदस्य:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मेरा प्रश्न माननीय शिक्षा मंत्री जी से है।”………………………..
अध्यक्ष:
“माननीय शिक्षा मंत्री जी,
प्रश्न का
उत्तर दें।”
शिक्षा मंत्री:
“माननीय का उत्तर
......................
अध्यक्ष:
“माननीय सदस्य, क्या आप कोई सपलीमेंटरी
प्रश्न पूछना चाहते हैं?”
सदस्य:
“जी, माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया। मेरा पूरक प्रश्न है कि ………………………
मंत्री:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, इस विषय में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई और जवाबदेही
सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।”
अध्यक्ष:
“धन्यवाद। अगला प्रश्न।”
भाग–7 :
प्रश्नकाल के दौरान व्यवधान होने पर
यदि सदस्य एक साथ बोलें:
अध्यक्ष:
“Order,
Order!”
“सदन में शांति बनाए रखें।”
“केवल वही सदस्य बोलेंगे
जिन्हें अध्यक्ष की अनुमति प्राप्त है।”
“माननीय सदस्य, कृपया अपनी सीट
पर बैठें।”
यदि कोई सदस्य असंसदीय भाषा
बोले:
“माननीय सदस्य, कृपया असंसदीय
शब्दों का प्रयोग न करें।”
“आप अपने शब्द वापस लें और
विषय पर केंद्रित रहें।”
यदि समय समाप्त हो:
“माननीय सदस्य, आपका निर्धारित
समय समाप्त हो चुका है। कृपया अपनी बात समाप्त करें।”
भाग–8 :
Examination Crisis पर मुख्य चर्च
प्रश्नकाल समाप्त होने के
बाद—
अध्यक्ष:
“अब सदन के समक्ष India’s Examination Crisis: Who is Responsible for Repeated
Paper Leaks and Exam Irregularities? विषय पर चर्चा प्रारंभ की जाती है।”
“सर्वप्रथम मैं माननीय नेता
प्रतिपक्ष को सदन को संबोधित करने की अनुमति देता/देती हूँ।”
नेता प्रतिपक्ष
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है। जब
परीक्षा व्यवस्था में अनियमितता होती है तो इसका प्रभाव विद्यार्थियों, अभिभावकों और
पूरी शिक्षा व्यवस्था पर पड़ता है।”
“सरकार को परीक्षा प्रणाली
में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा को और मजबूत करने की आवश्यकता है।”
“हम सरकार से जानना चाहते
हैं कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था की जा रही है।”
अध्यक्ष
“धन्यवाद। अब मैं माननीय
शिक्षा मंत्री जी को अपना पक्ष रखने की अनुमति देता/देती हूँ।”
शिक्षा मंत्री
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाना सरकार की
प्राथमिकताओं में है।”
“परीक्षा प्रक्रिया में
तकनीकी सुरक्षा, निगरानी, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई जैसे उपायों को मजबूत किया
जाना आवश्यक है।”
विपक्षी सदस्य
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, सरकार की ओर से योजनाएँ बताई गई हैं, लेकिन विद्यार्थियों के
विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रभावी implementation भी आवश्यक है।”
सत्ता पक्ष का
सदस्य
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार द्वारा उठाए गए
कदमों को भी सदन के सामने देखा जाना चाहिए।
भाग–9 :
अध्यक्ष द्वारा चर्चा नियंत्रित करना
अध्यक्ष के
उपयोगी वाक्य
“माननीय सदस्य, कृपया विषय से
न भटकें।”
“कृपया व्यक्तिगत आरोप लगाने
से बचें।”
“अपने तर्क को तथ्य और विषय
तक सीमित रखें।”
“एक समय में केवल एक सदस्य
सदन को संबोधित करेगा।”
“कृपया मंत्री जी का उत्तर
पूरा होने दें।”
“माननीय सदस्य, आपका समय
समाप्त हो गया है।”
“अब मैं अगले माननीय सदस्य
को बोलने की अनुमति देता/देती हूँ।”
भाग–10
: Viksit Bharat @ 2047
अध्यक्ष:
“अब सदन में From Independence to Viksit Bharat 2047 विषय पर चर्चा प्रारंभ की
जाती है।”
“मैं माननीय सदस्य ________
को आर्थिक
विकास एवं रोजगार के विषय पर अपना पक्ष रखने की अनुमति देता/देती हूँ।”
सदस्य:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आर्थिक विकास
के साथ गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसरों का विस्तार आवश्यक है…”
अगला सदस्य — Agriculture
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, भारत की विकास यात्रा में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की
महत्वपूर्ण भूमिका है…”
अगला सदस्य — Infrastructure
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मजबूत infrastructure और connectivity आर्थिक विकास
की आधारभूत आवश्यकता है…”
अगला सदस्य — Healthcare
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, विकसित भारत का लक्ष्य तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक नागरिक
तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें…”
अगला सदस्य — Women
Empowerment
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, महिलाओं की समान भागीदारी के बिना समावेशी विकास संभव नहीं
है…”
अगला सदस्य — Energy
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, भारत के भविष्य के लिए ऊर्जा सुरक्षा के साथ sustainable
development आवश्यक है…”
रक्षा
मंत्री/सदस्य
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, आत्मनिर्भर और सुरक्षित भारत के लिए defence
capabilities तथा strategic self-reliance महत्वपूर्ण हैं…”
विदेश
मंत्री/सदस्
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, भारत की वैश्विक भूमिका निरंतर महत्वपूर्ण हो रही है।
विकसित भारत के लक्ष्य के साथ भारत की global engagement भी महत्वपूर्ण होगी…”
भाग–11
: Artificial Intelligence Bill पेश करना
अब सबसे महत्वपूर्ण Parliamentary
Procedure शुरू होगा।
अध्यक्ष:
“अब सदन के समक्ष Artificial Intelligence (Responsible Development &
Regulation) Bill, 2026 प्रस्तुत किया जाता है।”
“मैं माननीय इलेक्ट्रॉनिक्स
एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जी को विधेयक प्रस्तुत करने की अनुमति देता/देती
हूँ।”
भाग–12
: मंत्री द्वारा Bill प्रस्तुत करना
IT Minister:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मैं सदन की अनुमति से Artificial
Intelligence (Responsible Development & Regulation) Bill, 2026 प्रस्तुत
करता/करती हूँ।”
“इस विधेयक का उद्देश्य Artificial
Intelligence के जिम्मेदार, सुरक्षित, पारदर्शी और जनहितकारी विकास के लिए एक उचित नियामक
व्यवस्था स्थापित करना है।”
“इस विधेयक के माध्यम से AI
के उपयोग में innovation
के साथ safety,
accountability, transparency और responsible development को महत्व देने का प्रस्ताव
है।”
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मैं इस विधेयक को सदन के विचारार्थ प्रस्तुत करता/करती
हूँ।”
भाग–13
: विपक्ष द्वारा Bill पर चर्चा
अध्यक्ष:
“अब विधेयक पर चर्चा की
अनुमति दी जाती है।”
“मैं माननीय नेता प्रतिपक्ष
को अपना पक्ष रखने की अनुमति देता/देती हूँ।”
नेता
प्रतिपक्ष:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, Artificial Intelligence भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक है। इसके विकास के
साथ privacy, data protection, transparency और accountability जैसे प्रश्न भी
महत्वपूर्ण हैं।”
“हम सरकार से जानना चाहते
हैं कि इस विधेयक में नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए क्या पर्याप्त
व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।”
भाग–14
: सरकार का उत्तर
IT Minister:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, सरकार AI innovation को बढ़ावा देने के साथ-साथ
नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के महत्व को स्वीकार करती है।”
“विधेयक का उद्देश्य technology
और public
interest के बीच उचित संतुलन स्थापित करना है।”
भाग–15
: सदस्य द्वारा संशोधन प्रस्ताव
यदि प्रतियोगिता में Amendment
रखा गया है:
सदस्य:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मैं विधेयक में एक संशोधन प्रस्तावित करना चाहता/चाहती
हूँ।”
“मेरा प्रस्ताव है कि AI
systems की accountability और transparency सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक disclosure
provisions को और स्पष्ट किया जाए।”
अध्यक्ष:
“संशोधन प्रस्ताव सदन के
समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अब इस पर चर्चा की जाएगी।”
भाग–16
: मतदान
चर्चा समाप्त होने के बाद—
अध्यक्ष:
“माननीय सदस्यों, विधेयक पर
चर्चा पूरी हो चुकी है।”
“अब Artificial
Intelligence (Responsible Development & Regulation) Bill, 2026 को मतदान के
लिए प्रस्तुत किया जाता है।”
अध्यक्ष:
“जो माननीय सदस्य विधेयक के
पक्ष में हैं, वे ‘Aye’ कहें।”
सदस्य:
“Aye।”
अध्यक्ष:
“जो माननीय सदस्य विधेयक के
विरोध में हैं, वे ‘नहीं’ कहें।”
सदस्य:
“नहीं।”
अधिक औपचारिक प्रक्रिया के
लिए Division कराया जा सकता है।
अध्यक्ष:
“सदन में मतदान की प्रक्रिया
पूरी की जाती है। सचिव महोदय/महोदया परिणाम प्रस्तुत करें।”
सचिव:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मतदान के परिणाम के अनुसार…”
फिर परिणाम बताया जाएगा।
अध्यक्ष:
यदि पारित:
“मतदान के परिणाम के आधार पर
विधेयक सदन द्वारा पारित किया गया।”
यदि अस्वीकृत:
“मतदान के परिणाम के आधार पर
विधेयक सदन द्वारा पारित नहीं किया गया।”
भाग–17
: यदि सदन में हंगामा हो जाए
यह प्रतियोगिता का
महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।
अध्यक्ष:
“Order!
Order!”
“माननीय सदस्य, सदन की मर्यादा
बनाए रखें।”
“अध्यक्ष की अनुमति के बिना
कोई सदस्य सदन के बीच में न आए।”
“कृपया अपनी-अपनी सीट पर
वापस जाएँ।”
यदि स्थिति नियंत्रित न हो:
“सदन की कार्यवाही कुछ समय
के लिए स्थगित की जाती है।”
कुछ समय बाद:
“सदन की कार्यवाही पुनः
प्रारंभ की जाती है।”
यह अभिनय के रूप
में किया जा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान या वास्तविक दुर्व्यवहार
नहीं होना चाहिए।
भाग–18
: धन्यवाद प्रस्ताव
अध्यक्ष:
“अब सदन की कार्यवाही के
अंतिम चरण में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।”
प्रस्तावक
सदस्य:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, मैं आज की युवा संसद की कार्यवाही में भाग लेने वाले सभी
माननीय सदस्यों, अध्यक्षीय पीठ, सचिवालय एवं आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद
व्यक्त करता/करती हूँ।”
“आज सदन में विभिन्न
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।”
भाग–19
: अध्यक्ष का अंतिम संबोधन
अध्यक्ष:
“माननीय सदस्यों, आज सदन में
परीक्षा व्यवस्था, विकसित भारत @ 2047 तथा Artificial Intelligence जैसे
महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।”
“मैं सभी सदस्यों को उनके
विचारों, तर्कों और सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देता/देती हूँ।”
“मैं विशेष रूप से सभी
सदस्यों से अपेक्षा करता/करती हूँ कि वे लोकतांत्रिक संवाद, संवैधानिक मूल्यों, सहिष्णुता और
जिम्मेदार नागरिकता की भावना को अपने जीवन में भी अपनाएँ।”
“सदन की गरिमा और अनुशासन
बनाए रखने में सहयोग के लिए सभी माननीय सदस्यों का धन्यवाद।”
“अब मैं सदन की
कार्यवाही को यहीं समाप्त/स्थगित करता/करती हूँ।”
“धन्यवाद। जय
हिन्द।”
भाग–20
: सदन की समाप्ति
सचिव:
“माननीय अध्यक्ष
महोदय/महोदया, सदन की कार्यवाही समाप्त की जाती है।”
राष्ट्रगान के लिए खड़े हो जाएँ
अध्यक्ष अपने आसन से
उठेंगे।
सभी सदस्य खड़े होंगे।
अध्यक्ष के सदन से बाहर
जाने के बाद सदस्य बैठेंगे/कार्यक्रम के अगले चरण में जाएंगे।
एक नजर में
पूरी Parliamentary Flow
वंदे मातरम
↓
अध्यक्ष का
प्रवेश
↓
अध्यक्ष द्वारा
सदन प्रारंभ
↓
सचिव द्वारा Agenda
↓
प्रश्नकाल
↓
मंत्री के
उत्तर
↓
Examination Crisis पर चर्चा
↓
Viksit Bharat @ 2047 पर चर्चा
↓
AI Bill पेश
↓
Bill पर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की बहस
↓
संशोधन
प्रस्ताव
↓
Bill पर मतदान
↓
Voting Result
↓
धन्यवाद
प्रस्ताव
↓
अध्यक्ष का
समापन भाषण
↓
सदन स्थगित
↓
राष्ट्रगान
सबसे जरूरी
नियम
अध्यक्ष =
कार्यवाही नियंत्रित करेगा
सचिव = रिकॉर्ड
एवं प्रक्रिया संभालेगा
प्रधानमंत्री =
सरकार का नेतृत्व करेगा
मंत्री = अपने
विभाग के विषय पर उत्तर देंगे
विपक्ष =
प्रश्न, आलोचनात्मक तर्क और वैकल्पिक सुझाव रखेगा
सत्ता पक्ष =
सरकार की नीतियों का पक्ष रखेगा
सदस्य = प्रश्न,
बहस, सुझाव और मतदान करेंगे
Fact Checker = तथ्यों की जाँच करेगा
Marshal = सदन की व्यवस्था में सहायता करेगा
Reporter = कार्यवाही का रिकॉर्ड रखेगा
Judges = पूरी प्रतियोगिता का स्वतंत्र मूल्यांकन करेंगे।